कुल पृष्ठ दर्शन : 3

‘नवोदय निर्झरिणी’ के नए अंक का किया आभासी विमोचन

दिल्ली।

दिल्ली। नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक संस्थान द्वारा प्रकाशित ‘नवोदय निर्झरिणी’ पत्रिका ‘माह दिसंबर २०२५’ अंक का आभासी विमोचन वरिष्ठ कवयित्री अंजू श्रीवास्तव ने किया। संस्थान के संस्थापक डॉ. ओम प्रकाश मिश्र ‘मधुव्रत’ के मार्गदर्शन में प्रधान संपादिका डॉ. पूर्णिमा पाण्डेय ‘पूर्णा’ एवं संपादक डॉ. कृष्णकांत मिश्र द्वारा संपादित पत्रिका में अनेक साहित्यकारों ने कईं विषयों पर कलम का सहयोग दिया है। इस अवसर पर संस्थान के मीडिया अधीक्षक डॉ. सुधीर श्रीवास्तव, परामर्शदाता लवकुश तिवारी, एडवोकेट डॉ. राजीव रंजन मिश्र और दिनेश मिश्र की उपस्थिति रही।