कुल पृष्ठ दर्शन : 2

पुस्तक ‘मजबूती का नाम महात्मा गाँधी’ लोकार्पित

नई दिल्ली।

राजकमल प्रकाशन, नई दिल्ली ने महात्मा गाँधी के विचारों पर केंद्रित और मौजूदा समय में देश की पहचान को बचाने के लिए ज्वलंत मुद्दों वाली प्रो. पुरुषोतम अग्रवाल लिखित पुस्तक ‘मजबूती का नाम महात्मा गाँधी’ का लोकार्पण कार्यक्रम इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में सैकड़ों विचारकों, लेखकों और युवाओं की मौजूदगी में किया। समारोह में गांधी जी के पौत्र राजमोहन गाँधी व वरिष्ठ कवि अशोक वाजपेयी ने पुस्तक में शामिल सामग्रियों का विस्तार से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक देश में चल रहे गांधी निंदा अभियानों के लिए सशक्त चुनौती है। समारोह का संचालन प्रकाशन के अशोक माहेश्वरी ने किया।