कुल पृष्ठ दर्शन :

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में मनाया ‘मातृभाषा दिवस’

पूना (महाराष्ट्र)।

‘अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस’ के उपलक्ष्य में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (पुणे) में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास और संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में ‘मातृभाषा में शिक्षा और भाषा प्रौद्योगिकी’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। सरस्वती वंदना के पश्चात संगोष्ठी की प्रस्तावना एवं अतिथि परिचय संस्थान के कर्मचारी श्री आनंद ने किया।
आयोजन में मुख्य अतिथि सुश्री शोभा पैठणकर ने मातृभाषा में सूचना प्रौद्योगिकी शिक्षा की आवश्यकता को स्पष्ट करते हुए न्यास के उपक्रमों की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि प्रो. गीता नायक ने सांस्कृतिक विविधता के संवर्धन के लिए मातृभाषाओं की आवश्यकता पर बल दिया।
मुख्य वक्ता डॉ. एम.एल. गुप्ता ‘आदित्य’ ने मातृभाषा में शिक्षा के महत्व और उससे जुड़े वैज्ञानिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने सोशल मीडिया और प्रौद्योगिकी में मातृभाषा के उपयोग का आग्रह किया। आपने भारत और इंडिया नाम की ऐतिहासिकता के बारे में बताते हुए सभी भाषाओं में देश का नाम भारत प्रयोग करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के कुलसचिव डॉ. नागेंद्र कुशवाहा ने की।
आभार डॉ. चंद्रकांत गुलेद ने व्यक्त किया।

(सौजन्य:वैश्विक हिंदी सम्मेलन, मुम्बई)