कुल पृष्ठ दर्शन :

महान फिल्मकार ऋत्विक घटक पर आधारित २ पुस्तक विमोचित

मुम्बई (महाराष्ट्र)।

जनवादी लेखक संघ एवं स्वर संगम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में १२ अप्रैल को इंदिरा गाँधी हास्पिटल स्थित विरूंगला केन्द्र (मीरा रोड, मुम्बई) में महत्वपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। इसमें बांग्ला सिनेमा के महान फिल्मकार ऋत्विक घटक पर गहन चर्चा हुई तथा २ पुस्तकों का विमोचन किया गया।
संघ की तरफ से संजय भिसे ने बताया कि जाहिद खान एवं जयनारायण प्रसाद द्वारा संपादित पुस्तक ‘ऋत्विक घटक: नव यथार्थवाद सिनेमा का कलात्मक सर्जक’ तथा जाहिद खान द्वारा अनुवादित कृष्ण चंदर का उर्दू नाटक ‘दरवाजा खोल दो’ (हिंदी अनुवाद) का विमोचन किया गया। पुलक चक्रवर्ती, अविनाश दास, डॉ. हूबनाथ पांडे, अजय रोहिल्ला तथा केंद्र के अध्यक्ष हृदयेश मयंक सहित कई विद्वानों की उपस्थिति रही।
संचालन रमन मिश्र ने किया। हरिप्रसाद राय ने आभार व्यक्त किया।