कुल पृष्ठ दर्शन :

रोचक संस्मरण और कविताओं से मनाया होली उत्सव

कर्नाटक।

अभ्युदय अंतरराष्ट्रीय संस्था की कर्नाटक शाखा की रंगारंग आभासी गोष्ठी होली की पूर्व संध्या पर आयोजित की गई। इसमें रोचक संस्मरण-कविताओं से सबने उत्सव का खूब आनंद लिया।
संस्था अध्यक्ष डॉ. प्रेम तन्मय ने विषय प्रवेश कराया, जो ‘होली के रंग, बिंदी, साड़ी व नारी’ था।
संस्थापिका डॉ. इंदु झुनझुनवाला ने दीप प्रज्वलन व डॉ. उमा शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। शुरुआत यू.के. से साहित्यकार शैल अग्रवाल ने साड़ी पर संस्मरण से की। विषय पर रोचक संस्मरण डॉ. सुचित्रा कॉल, डॉ. मंजूश्री (कोलकाता शाखा अध्यक्ष), सविता भुवानिया, ममता मड़िया, डॉ. उमा व सरिता पांडेय आदि ने सुनाकर मंत्र मुग्ध कर दिया। गीता चौबे और ज्योति तिवारी ने भी कविता सुनाई। डॉ. झुनझुनवाला ने साड़ी की चर्चा की।

संचालन डॉ. कविता शास्त्री ने किया। भगवती सक्सेना ने धन्यवाद से समापन किया।