कुल पृष्ठ दर्शन :

वृहद लघुकथा विशेषांक हेतु रचनाएँ आमंत्रित

प्रयागराज (उप्र)।

साहित्यांजलि प्रभा और लघुकथा विशेष ‘लघु कथा शतक’ (लघु कथाओं का संग्रह) के लिए रचनाएँ आमंत्रित की गईं हैं। यह ३१ मार्च तक व्हाट्सएप (८२९९ २८०३८१, ९९३५२०५३४१) पर भेजी जा सकती हैं।
संपादक डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि प्रभा के तत्वावधान में वृहद लघुकथा विशेषांक प्रकाशित किया जाएगा, जिसकी कुछ चयनित रचनाओं को लघुकथा शतक संग्रह में भी संकलित किया जाएगा, साथ ही चयनित को श्रेष्ठ लघुकथा कार सम्मान भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विशेषांक में लघुकथा की पुस्तकों की समीक्षाएं भी प्रकाशित की जाएंगी।