कुल पृष्ठ दर्शन : 3

शब्द निष्ठा पुरस्कार-१२ में सुनीता मिश्रा की ‘बरगदिया टोला’ प्रथम

अजमेर (राजस्थान)।

आचार्य रत्न लाल पालरिया ‘विद्यानुग’ स्मृति अखिल भारतीय लघु कहानी प्रतियोगिता (‘पर्यावरण संरक्षण’ विषय) के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसमें सुनीता मिश्रा (भोपाल) को लघु कहानी ‘बरगदिया टोला’ के लिए ११ हजार ₹ का प्रथम पुरस्कार घोषित किया गया है।
शब्द निष्ठा पुरस्कार के संयोजक डाॅ. अखिलेश पालरिया (कवि) के अनुसार ५० हजार ₹ के कुल ३४ पुरस्कार में सुमनलता शर्मा (बूँदी) को ‘प्यार का पल्लवन’ पर पुरस्कार राशि ५००० ₹, रेनू श्रीवास्तव (शहडोल) को ३०००₹
‘प्यार का पल्लवन’ एवं अनिता रश्मि (रांची) को ‘सैलाब’ हेतु चुना गया है। भगवती प्रसाद द्विवेदी (पटना) को ‘हजारीबाग’, अलका गुप्ता (दिल्ली) को ‘घर वापसी’, सुषमा मुनीन्द्र (सतना) को ‘संकल्प’, अनूप कटारिया(जयपुर) को ‘आम्रमंजरी’ सपना जैन शाह (उदयपुर) को ‘समता तपोवन’ और विजय सिंह चौहान (इंदौर) को ‘अनमोल धरोहर’ के लिए चयनित किया गया है। कुल ३४ लेखक इसमें विजेता घोषित किए गए हैं।