धनबाद (झारखंड)।
स्व. प्रियदर्शिनी ‘पुष्पा’ साहित्य कला एवं संस्कृति मंच (धनबाद) के तत्वावधान में विद्वान सहित्यकारा स्व. पुष्पा प्रियदर्शिनी की प्रथम बरसी पर स्मृति सह सम्मान समारोह किया गया। मुख्य अतिथि बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विवि (धनबाद) की छात्र-कल्याण संकायध्यक्षा डॉ. पुष्पा कुमारी एवं विशिष्ट अतिथि आर.एस.पी. कॉलेज, झरिया) के प्राचार्य डॉ. नीलेश कुमार सिंह रहे।
जय प्रकाश नगर में इसका आयोजन-संयोजन शिक्षाविद (धनबाद) डॉ. श्याम किशोर प्रसाद ने किया। उद्घाटन स्व. ‘पुष्पा’ के चित्र पर माल्यार्पण एवं माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन से अतिथियों ने किया। प्रारम्भ डॉ. ज्योति कुमारी ने मधुर सरस्वती वंदना से किया। सहा. प्रोफेसर डॉ. मुकुंद रविदास ने ‘पुष्पा’ की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर १२ वरिष्ठ साहित्य मनीषियों (प्रो. देवेंद्र कुमार चौबे, आचार्य संजय सिंह ‘चंदन’ (धनबाद), डॉ. अरविंद अंशुमान, डॉ. संगीता नाथ एवं श्री शंभू शरण मंडल) आदि को विशेष रूप से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में सत्या वर्णवाल, मनोज वर्णवाल ‘अंजान’, ममता पाण्डेय, डॉ. डॉली कुमारी तथा पूर्णिमा सुमन आदि कवि-कवयित्रियों ने शानदार कविता पाठ किया। ‘पुष्पा’ के बेटे और बिटिया ने भी अपनी कविता से भावुक कर दिया।
कार्यक्रम का संचालन कवयित्री डॉ.संगीता नाथ एवं साहित्यकार श्रीमती प्रीति कर्ण ने किया। मंच के सचिव प्रो. डॉ. प्रसाद ने सभी का स्वागत किया। डॉ. रामचंद्र कुमार ने सभी का आभार माना।