कुल पृष्ठ दर्शन :

स्थापना दिवस पर विशेषांक का हुआ लोकार्पण

दिल्ली।

गीतांजलि काव्य प्रसार मंच, दिल्ली का स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर मंच की ई-पत्रिका ‘नीरज कुंज’ के ‘सशक्त नारी विशेषांक’ का लोकार्पण किया गया। अध्यक्षता मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गीतांजलि नीरज अरोड़ा ‘गीत’ ने की और विशेषांक को महिला सशक्तिकरण की प्रेरणा बताया। इस मौके पर उन्होंने मंच की नई कार्यकारिणी तथा संपादक मंडल की भी घोषणा की।