कुल पृष्ठ दर्शन :

३ अप्रैल को सुखमिला अग्रवाल होंगी सम्मानित

वलसाड़ (गुजरात)।

साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती सुखमिला अग्रवाल को ‘राष्ट्रीय गुजरात गौरव सम्मान-२०२६’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान ३ अप्रैल को वलसाड़ में आयोजित कार्यक्रम में दिया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक अभिषेक कुमार ने बताया, कि समारोह में देशभर से ५० से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन यूनिक रिकॉर्ड्स आफ यूनिवर्स और धराधाम अंतरराष्ट्रीय संस्था (गोरखपुर) के संयुक्त तत्वावधान में होगा।