कुल पृष्ठ दर्शन : 2

५ बाल साहित्य सम्मान घोषित

लखनऊ (उप्र)।

उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा संचालित बाल साहित्य संवर्द्धन योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष २०२६-२६ के बाल साहित्य सम्मानों हेतु गठित समिति की संस्तुति घोषित कर दी गई है। इस अनुसार वर्ष २०२४ के ५ बाल साहित्यकारों को अभिनन्दित किया जाएगा।
प्रधान सम्पादक डॉ. अमिता दुबे के अनुसार सुभद्रा कुमारी चौहान महिला बाल साहित्य सम्मान इस बार सुश्री रेनू मण्डल (मेरठ) को एवं सोहनलाल द्विवेदी बाल कविता सम्मान अलीगढ़ निवासी प्रेम किशोर पटाखा को दिया जाएगा। इसी तरह अमृत लाल नागर बाल कथा सम्मान शाहजहाँपुर वासी देशबन्धु शाहजहाँपुरी को, कृष्ण विनायक फड़के बाल साहित्य समीक्षा सम्मान संतोष ऋचा (मथुरा) को व उमाकान्त मालवीय युवा बाल साहित्य सम्मान गोरखपुर की सुश्री मल्लिका वर्मा को दिया जाएगा। आपने बताया कि प्रत्येक सम्मान की धनराशि ५१ हजार ₹ सहित अंगवस्त्र व प्रशस्ति-पत्र भेंट कर बाल साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा।