कुल पृष्ठ दर्शन : 6

५० हजार के पुरस्कार हेतु ८ नवम्बर तक प्रविष्टि

अजमेर (राजस्थान)।

आचार्य रत्न लाल पालरिया ‘विद्यानुग’ स्मृति अखिल भारतीय स्तर की तेरहवीं शब्द निष्ठा प्रतियोगिता के अन्तर्गत शब्द निष्ठा पुरस्कार-१३ हेतु प्रविष्टियाँ आमंत्रित की जाती हैं। प्रविष्टि हेतु किसी प्रकार का शुल्क नहीं है, जो ८ नवम्बर २०२६ तक भेजनी है।
शब्द निष्ठा पुरस्कार के संयोजक एवं साहित्यकार डाॅ. अखिलेश पालरिया ने बताया, कि भाग लेने के लिए कोई बंधन नहीं है। इस वर्ष प्रतियोगिता ‘लघुकथा’ पर होगी। इसमें पूर्व विजेता भी भाग ले सकेंगे। कुल पुरस्कार राशि में से सफल सहभागियों को प्रथम में ११ हजार, द्वितीय को ५ हजार, तृतीय को ३ हजार ₹ सहित अन्य श्रेष्ठ ३१ (प्रत्येक) को १ हजार ₹ दिए जाएंगे। लघुकथा का विषय कुछ भी हो सकता है, लेकिन देख लें कि वह लघुकथा नियमावली की अवहेलना तो नहीं कर रही ? केवल १ लघुकथा टेक्स्ट स्वरूप में वाट्सएप संख्या (९६१०५४० ५ २६) पर ही भेजें, जिस पर पहचान अंकित न हो व शब्द सीमा अधिकतम ५०० हो।