कुल पृष्ठ दर्शन : 31

अंतर्राष्ट्रीय संकलन ‘हर हर गंगे’ लोकार्पित

धनबाद (झारखंड)।

भारत के लोकप्रिय कवियों के अंतर्राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन ‘हर हर गंगे’ का लोकार्पण विद्वान साहित्यकार डॉ. सोमदत्त काशीनाथ (मॉरीशस) ने आभासी पटल पर किया। वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य संजय सिंह ‘चंदन’ की रचना को पुस्तक में प्रमुखता से स्थान दिया गया है।

आचार्य ‘संजय’ (धनबाद) ने बताया कि विश्व के ९ देशों (भारत सहित) के १३७ कवियों ने अपनी सर्वश्रेष्ठ रचनाओं से इस पुस्तक (संपादक-डॉ. सुनील परीट) को आकर्षक बनाया है। आशा है कि यह पुस्तक गोमुख से गंगा सागर, हिन्द महासागर, अरब सागर और प्रशांत महासागर तक अपनी लेखनी की गूंज से गंगा की महिमा को समृद्ध करेगी।