सरोजिनी चौधरी
जबलपुर (मध्यप्रदेश)
**********************************
कैंची का उपयोग सब, करिए सोच विचार।
एक बार यदि चल गई, होता नहीं सुधार।
होता नहीं सुधार, इसे ताले में रखिए।
बड़े ध्यान से आप, काम कैंची से करिए।
कह ‘सरोज’ सुन मित्र, चीज़ यह बड़े काम की।
कर कैंची उपयोग, सजाएँ बगिया घर की॥