कुल पृष्ठ दर्शन : 1

गौवर्धन पूजा उपयोगी सन्देश

प्रो.डॉ. शरद नारायण खरे
मंडला(मध्यप्रदेश)
**************************************

गोवर्धन पूजा प्रकृति पूजा का, उपयोगी संदेश दोहराती है
जो गिरि, वृक्ष और नैसर्गिक जगत से हमें जोड़ जाती है।

श्रीकृष्ण ने अपली उँगली पर, उठा लिया था गोवर्धन
बचा लिया था पर्वत, जीवधारी, मनुज और गौधन।

नटनागर ने अपनी दिव्यता का, लोहा था मनवाया,
अभिमानी इंद्र की शक्ति और सत्ता को था हिलाया।

गोवर्धन पूजा किशन की, उसी अति श्रेष्ठता का दृष्टांत है,
प्रकृति की समृद्धता-समृद्धता का दृश्य अति सुखांत है।

इस दिवस गौवंश को पूजने की, महिमा सर्वथा न्यारी है,
गिरिराज कृष्ण पर जगत का, ज़र्रा-ज़र्रा बलिहारी है।

अन्नकूट के माध्यम से किए जाते हैं समर्पित छप्पन भोग,
बनते हैं इससे परम सौभाग्य के सुपावन निष्कलुष संयोग।

दीवाली का अगला दिन, गिरिवर के नाम है लिखा हुआ,
जिसमें मोरपंख लगाये किशन का मनोहारी रूप दिखा हुआ।

गोवर्धन पूजा गौ, प्रकृति, और वनों के सदियों से गुण गा रही।
जय जय जय मुरली बजैया, सृष्टि आपसे ही तो सौभाग्य पा रही॥

परिचय–प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे का वर्तमान बसेरा मंडला(मप्र) में है,जबकि स्थायी निवास ज़िला-अशोक नगर में हैL आपका जन्म १९६१ में २५ सितम्बर को ग्राम प्राणपुर(चन्देरी,ज़िला-अशोक नगर, मप्र)में हुआ हैL एम.ए.(इतिहास,प्रावीण्यताधारी), एल-एल.बी सहित पी-एच.डी.(इतिहास)तक शिक्षित डॉ. खरे शासकीय सेवा (प्राध्यापक व विभागाध्यक्ष)में हैंL करीब चार दशकों में देश के पांच सौ से अधिक प्रकाशनों व विशेषांकों में दस हज़ार से अधिक रचनाएं प्रकाशित हुई हैंL गद्य-पद्य में कुल १७ कृतियां आपके खाते में हैंL साहित्यिक गतिविधि देखें तो आपकी रचनाओं का रेडियो(३८ बार), भोपाल दूरदर्शन (६ बार)सहित कई टी.वी. चैनल से प्रसारण हुआ है। ९ कृतियों व ८ पत्रिकाओं(विशेषांकों)का सम्पादन कर चुके डॉ. खरे सुपरिचित मंचीय हास्य-व्यंग्य  कवि तथा संयोजक,संचालक के साथ ही शोध निदेशक,विषय विशेषज्ञ और कई महाविद्यालयों में अध्ययन मंडल के सदस्य रहे हैं। आप एम.ए. की पुस्तकों के लेखक के साथ ही १२५ से अधिक कृतियों में प्राक्कथन -भूमिका का लेखन तथा २५० से अधिक कृतियों की समीक्षा का लेखन कर चुके हैंL  राष्ट्रीय शोध संगोष्ठियों में १५० से अधिक शोध पत्रों की प्रस्तुति एवं सम्मेलनों-समारोहों में ३०० से ज्यादा व्याख्यान आदि भी आपके नाम है। सम्मान-अलंकरण-प्रशस्ति पत्र के निमित्त लगभग सभी राज्यों में ६०० से अधिक सारस्वत सम्मान-अवार्ड-अभिनंदन आपकी उपलब्धि है,जिसमें प्रमुख म.प्र. साहित्य अकादमी का अखिल भारतीय माखनलाल चतुर्वेदी पुरस्कार(निबंध-५१० ००)