धनबाद (झारखण्ड)।
धनबाद स्थित विस्थापित कॉलोनी न्यू झरिया बेलगड़िया में राजा शिव प्रसाद महाविद्यालय में धनबाद के लोकप्रिय साहित्यकार आचार्य संजय सिंह ‘चंदन’ द्वारा रचित काव्य संग्रह ‘स्वर संग्राम’ (साझा काव्य), संग्रह ‘हिंदी हैं हम’ एवं ‘महाकुंभ’ का विमोचन विद्वान मनीषी व महाविद्यालय (न्यू झरिया बेलगड़िया) के प्राचार्य प्रो. डॉ. निलेश कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर व साहित्यकार डॉ. श्याम किशोर प्रसाद, सहायक प्राध्यापक डॉ. सचिन राज, अवकाश प्राप्त वरीय अभियंता एवं साहित्यकार रंजन कुमार श्रीवास्तव और विद्युत प्रकाश भी उपस्थित रहे। ‘चंदन’ ने प्राचार्य का स्वागत किया और पुस्तकें सहर्ष समर्पित की। प्राचार्य प्रो. सिंह एवं डॉ. प्रसाद ने पुस्तकों का अध्ययन किया और शुभकामनाएं दी, साथ ही नई पीढ़ी के छात्रों के लिए इसे उपयोगी बताया।
