जालंधर (पंजाब)।
पंजाब कला साहित्य अकादमी (जालन्धर) की ओर से लब्ध प्रतिष्ठ साहित्यकार श्रीमती रश्मि ‘लहर’ (लखनऊ, उप्र) को साहित्य, शिक्षा एवं भाषा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियाँ अर्जित करने पर अर्पित शुक्ला (डीजीपी, पंजाब), सं. सतनाम सिंह माणक (कार्यकारी संपादक- अजीत प्रकाशन समूह) और पी.के. सिन्हा (एडीजीपी) ने सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेन्द्र बेरी (अध्यक्ष जिला जालन्धर कांग्रेस) रहे।
इस ‘आजीवन उपलब्धि सम्मान’ से सम्मानित होकर आपने शहर का मान बढ़ाया है, जिसके लिए सभी शुभचिंतकों ने बधाई दी है।इस २८वें वार्षिक अकादमी सम्मान समारोह में प्रतिष्ठाजनक सम्मान देने हेतु अकादमी के संस्थापक निदेशक डॉ. जगदीप सिंह और नरेश मेहरा सहित मेहमान के नाते अमित शर्मा (स्थानीय सम्पादक -दैनिक जागरण), मनोरंजन कालिया (पूर्व मंत्री, पंजाब), ठाकुर सत्य प्रकाश (पूर्व मंत्री, हि.प्र.) व नीरज शर्मा (मुख्य महाप्रबंधक-दैनिक जागरण) भी उपस्थित रहे।
बता दें कि रश्मि ‘लहर’ को पहले भी अनेक सम्मान-पुरस्कार मिल चुके हैं।
