कुल पृष्ठ दर्शन : 1

पद्मजा ‘मैं कोई और’ सम्मान के लिए चयनित

दिल्ली। 

साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में कार्यरत ’स्वयं प्रकाश  स्मृति न्यास’ ने साहित्यकार स्वयं प्रकाश की स्मृति में दिए जाने वाले वार्षिक सम्मान की घोषणा कर दी है। न्यास के अध्यक्ष डॉ. दुर्गा प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर का यह सम्मान इस बार (२०२६) कथेतर विधा हेतु युवा लेखिका पद्मजा की डायरी  ‘मैं कोई और’ को दिया जाएगा. यह डायरी जिजीविषा और संघर्ष की अनोखी कहानी है। उपचार के दौरान लिखने और बोलने की क्षमता से वंचित हो जाने के बाद उसे फिर से हासिल करने की कहानी अनगढ़पन के साथ ही बयान कर दी गई है। फरवरी में  आयोज्य समारोह में लेखिका पद्मजा को सम्मान में ११ हजार ₹, प्रशस्ति पत्र और शॉल भेंट किए जाएंगे।