कुल पृष्ठ दर्शन : 6

प्रथम विजेता बने प्रो. शरद नारायण खरे व राधा गोयल

🔹स्पर्धा:सरोज प्रजापति ‘सरोज’ और पद्मा अग्रवाल को मिला द्वितीय स्थान

इंदौर (मप्र)।

लोकप्रिय मंच हिंदीभाषा डॉट कॉम परिवार द्वारा हिन्दी में सतत स्पर्धाओं में रचनाशिल्पियों का उत्साह बढ़ाया रहा है। इसी कड़ी में ‘गणतंत्र:संविधान से आम आदमी तक’ विषय पर १०५ वीं स्पर्धा आयोजित कराई गई। इसमें उत्कृष्ट रचना लिखकर पदय में प्रथम विजेता बनने का सौभाग्य प्रो. डॉ. शरद नारायण खरे (मंडला, मप्र) को मिला है, तो गद्य में पहला स्थान राधा गोयल (दिल्ली) ने पाया है।
मंच-परिवार की सह-सम्पादक श्रीमती अर्चना जैन और संस्थापक-सम्पादक अजय जैन ‘विकल्प’ ने स्पर्धा के परिणाम जारी करते हुए उक्त जानकारी दी। आपने बताया कि, प्राप्त प्रविष्टियों में से श्रेष्ठता अनुरूप निर्णायक मंडल ने पद्य में ‘गणतंत्र सुनहरा नित सम्मान’ रचना के लिए प्रो. खरे को चुना, जबकि ‘उत्सव मनाएं, शान सजाएं’ के लिए सरोज प्रजापति ‘सरोज’
(मंडी, हिमाचल प्रदेश) को दूसरा विजेता चुना गया है। ऐसे ही ‘पुण्य धरा है हिन्द’ रचना पर डॉ.एन.के. सेठी ‘नवल’ (बांदीकुई, राजस्थान) को तीसरा विजेता घोषित किया गया है।
मंच संयोजक प्रो.डॉ. सोनाली सिंह, मार्गदर्शक डॉ. एम.एल. गुप्ता ‘आदित्य’ व परामर्शदाता डॉ. पुनीत द्विवेदी (मप्र) ने सभी विजेताओं व सहभागियों को हार्दिक बधाई दी है।
श्रीमती जैन ने बताया कि, हिंदी साहित्य अकादमी (मप्र) से अभा नारद मुनि पुरस्कार-सम्मान एवं १ राष्ट्रीय कीर्तिमान प्राप्त १.५६ करोड़ दर्शकों-पाठकों के अपार स्नेह और १० सम्मान पाने वाले इस मंच द्वारा आयोजित उक्त स्पर्धा में आपने बताया कि गद्य यानी आलेख वर्ग में ‘संविधान:हर कोई मांग रहा आरक्षण’ हेतु राधा गोयल को प्रथम स्थान दिया गया, वहीं ‘भारत को गौरवान्वित करने की दिशा में प्रयास जरूरी’ आलेख पर पद्मा अग्रवाल (बैंगलोर, कर्नाटक) को द्वितीय क्रम पर चुना गया है।