कुल पृष्ठ दर्शन : 2

प्रो. शरद नारायण खरे को मिला ‘राष्ट्रीय साहित्य सम्मान’

मंडला (मप्र)।

माँ शारदा साहित्यिक मंच (भोपाल) द्वारा श्री मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति इंदौर के शिवाजी भवन में ‘कवितांजलि समारोह-२०२६’ आयोजित किया गया। साहित्यिक उपलब्धियों के आधार पर इसमें कुछ साहित्यकार चयनित कर सम्मानित किए गए। इसमें साहित्य अकादमी मप्र से भी पुरस्कृत मंडला के वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. शरद नारायण खरे को भी चुना गया। समारोह में शामिल नहीं होने से ‘राष्ट्रीय साहित्य सम्मान’ के रूप में आपको प्रशस्ति-पत्र व स्मृति चिन्ह आदि डाक से भेजकर अलंकृत किया गया। इस सम्मान पर मित्रों और शुभचिंतकों ने आपको शुभकामनाएं दी हैं।