डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’
बेंगलुरु (कर्नाटक)
*************************************************
बनो सीप के मोती, कर्मवीर गुणवान।
मददगार आपद समय, इन्सानी भगवान॥
रखो स्वयं पर आस्था, बढ़ो धेय संकल्प।
धीरवान बन सीप सम, उद्यम नहीं विकल्प॥
करो प्रतीक्षा समय की, नियति सत्य ध्यातव्य।
अविरत पौरुष प्रगति पथ, रचो कीर्ति अस्तित्व॥
एक बूँद हो स्वाति जल, मोती बनते सीप।
कठिनाई बाधा सहे, बनता देश महीप॥
पढ़-लिख कर देखो उसे, पुनः प्रश्न उद्भाव।
समाधान फिर विज्ञ जन, सुमति सदा फैलाव॥
निशिवासर चिन्तन मनन, मिले किरण शुभ राह।
मिले चमक नित सफलता, सीप मोतियाँ चाह॥
गहराई समवत जलधि, लक्ष्य साध्य पथ कर्म।
शान्ति प्रेम सम्वेदना, त्याग तपस्या धर्म॥
सत्य निष्ठ कर्त्तव्य पथ, सोच सदा समुदार।
मिले सिद्धि सम सीप का, मोती चमक बहार॥
उद्यम जीवन बन्धु है, मिले सिद्धि यश गान।
मिटे शोक बाधा विविध, खिले होंठ मुस्कान॥
मोती बनते सीप जब, चमके जग अनमोल।
धीर-वीर साहस सबल श्रम रस श्रम रस घोल॥
परिचय-डॉ.राम कुमार झा का साहित्यिक उपनाम ‘निकुंज’ है। १४ जुलाई १९६६ को दरभंगा में जन्मे डॉ. झा का वर्तमान निवास बेंगलुरु (कर्नाटक)में,जबकि स्थाई पता-दिल्ली स्थित एन.सी.आर.(गाज़ियाबाद)है। हिन्दी,संस्कृत,अंग्रेजी,मैथिली,बंगला, नेपाली,असमिया,भोजपुरी एवं डोगरी आदि भाषाओं का ज्ञान रखने वाले श्री झा का संबंध शहर लोनी(गाजि़याबाद उत्तर प्रदेश)से है। शिक्षा एम.ए.(हिन्दी, संस्कृत,इतिहास),बी.एड.,एल.एल.बी., पीएच-डी. और जे.आर.एफ. है। आपका कार्यक्षेत्र-वरिष्ठ अध्यापक (मल्लेश्वरम्,बेंगलूरु) का है। सामाजिक गतिविधि के अंतर्गत आप हिंंदी भाषा के प्रसार-प्रचार में ५० से अधिक राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक संस्थाओं से जुड़कर सक्रिय हैं। लेखन विधा-मुक्तक,छन्दबद्ध काव्य,कथा,गीत,लेख ,ग़ज़ल और समालोचना है। प्रकाशन में डॉ.झा के खाते में काव्य संग्रह,दोहा मुक्तावली,कराहती संवेदनाएँ(शीघ्र ही)प्रस्तावित हैं,तो संस्कृत में महाभारते अंतर्राष्ट्रीय-सम्बन्धः कूटनीतिश्च(समालोचनात्मक ग्रन्थ) एवं सूक्ति-नवनीतम् भी आने वाली है। विभिन्न अखबारों में भी आपकी रचनाएँ प्रकाशित हैं। विशेष उपलब्धि-साहित्यिक संस्था का व्यवस्थापक सदस्य,मानद कवि से अलंकृत और एक संस्था का पूर्व महासचिव होना है। इनकी लेखनी का उद्देश्य-हिन्दी साहित्य का विशेषकर अहिन्दी भाषा भाषियों में लेखन माध्यम से प्रचार-प्रसार सह सेवा करना है। पसंदीदा हिन्दी लेखक-महाप्राण सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’ है। प्रेरणा पुंज- वैयाकरण झा(सह कवि स्व.पं. शिवशंकर झा)और डॉ.भगवतीचरण मिश्र है। आपकी विशेषज्ञता दोहा लेखन,मुक्तक काव्य और समालोचन सह रंगकर्मी की है। देश और हिन्दी भाषा के प्रति आपके विचार(दोहा)-
स्वभाषा सम्मान बढ़े,देश-भक्ति अभिमान।
जिसने दी है जिंदगी,बढ़ा शान दूँ जान॥
ऋण चुका मैं धन्य बनूँ,जो दी भाषा ज्ञान।
हिन्दी मेरी रूह है,जो भारत पहचान॥