कुल पृष्ठ दर्शन :

महाकवि चंद्रवरदायी सम्मान मिला श्रीकांत शर्मा को

अजमेर (राजस्थान)।

सांस्कृतिक संस्था सप्तक की ओर से इस वर्ष ११वां महाकवि चंद्रवरदायी सम्मान देश के प्रसिद्ध वीर रस कवि और गीतकार श्रीकांत शर्मा को दिया गया। उन्हें २१ हजार ₹, स्मृति चिन्ह और श्रीफल भेंट किया गया।

यह आयोजन शाम को माल रोड स्थित अजमेर जिला गौड़ ब्राह्मण सभा भवन में हुआ। समारोह में कवि श्रीकांत शर्मा एवं स्थानीय कवियों ने भी काव्य पाठ प्रस्तुत किया। संस्था के मार्गदर्शक सुनील दत्त जैन ने बताया कि केशव नगर में आयोजित सप्तक की बैठक में इस वर्ष सम्मान हेतु कवि श्रीकांत शर्मा का चयन किया गया था। देहरादून निवासी श्रीकांत शर्मा हिंदी काव्य जगत की प्रतिष्ठित हस्ती हैं।