उज्जैन।
सम्राट विक्रमादित्य विवि के कुलगुरु डॉ. अखिलेश शर्मा के आतिथ्य में कालिदास अकादमी के पं. सूर्यनारायण व्यास संकुल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि विधायक डॉ. राजीव वर्मा ने राजी और अशोक वक्त स्मृति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। इसमें विवि की कार्य-परिषद के सदस्य वरुण गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि एनेसी विवि के चांसलर अनमोल पाटिल भी उपस्थित रहे।
इस समारोह की अध्यक्षता विधायक डॉ. वर्मा ने की। अतिथियों का स्वागत डॉ. पांडुरंग वक्त ने किया। इस अवसर पर सरस्वती वंदना डॉ. राजी वक्त एवं अशोक वक्त पर आधारित पर्चे का विमोचन तथा दीप प्रज्वलन किया गया।
संचालन डॉ. जोगेश्वर वर्मा ने किया। आभार मैत्री जोगी ने व्यक्त किया।