जबलपुर (मप्र)।
रामायण केंद्र जबलपुर इकाई द्वारा २३ जून को कला वीथिका में वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें इंजी. संतोष मिश्र ‘असाधु’ द्वारा रामायण से संबंधित लिखित शोधपरक पुस्तक ‘विवादित पन्ने’ का विमोचन आकर्षण का केन्द्र रहा।
मुख्य अतिथि के रुप में जगत बहादुर सिंह (महापौर) सक्रियता से उपस्थित रहे। इस आयोजन से भगवान श्रीराम के आदर्शों एवं आचरण को समाज के कोने-कोने तक पहुंचाने का दायित्व लिया गया। जबलपुर हेतु योजनाओं के परिप्रेक्ष्य में डॉ. विजेंद्र उपाध्याय (जिलाध्यक्ष) ने प्रकाश डाला। महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद जी की उपस्थिति ने इसे और आकर्षक बना दिया। शुभारंभ हेतु रामायण केंद्र (भोपाल) के निदेशक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश श्रीवास्तव और अरुण गुप्ता (अध्यक्ष-भोपाल इकाई) का भी आगमन हुआ। महामहोपाध्याय श्री हरिशंकर दुबे भी उपस्थित हुए। सफल आयोजन हेतु कवि संगम त्रिपाठी ने बधाई दी है।
राजेश पाठक ‘प्रवीण’ ने कार्यक्रम का संचालन किया। डॉ. नेहा शाक्य ने आभार व्यक्त किया।