कुल पृष्ठ दर्शन : 581

You are currently viewing लेखिका डॉ. अंजना गर्ग कॊ मिला प्रो. हरीश चंद्र वर्मा स्मृति सम्मान

लेखिका डॉ. अंजना गर्ग कॊ मिला प्रो. हरीश चंद्र वर्मा स्मृति सम्मान

रोहतक (हरियाणा)।

प्रज्ञा साहित्यिक मंच (रोहतक) व प्रेरणा संस्था (कुरुक्षेत्र) के संयुक्त तत्वाधान में श्रीमती इंदिरा स्वप्न (साहित्यकार) की जयंती के उपलक्ष्य में वैश्विक साहित्यकार सम्मान समारोह-२०२२ का आयोजन प्रेरणा वृद्ध आश्रम (कुरुक्षेत्र) में किया गया। समारोह में प्रो. डॉ. अंजना गर्ग को प्रो. हरीश चंद्र वर्मा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।
इंदिरा स्वप्न के साहित्य को मंच के संस्थापक और प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ. मधु कांत ने १८ खंडों में प्रकाशित करवाया है। डॉ. मधुकांत ने पहले इंदिरा जी की जयंती पर हरियाणा की २५ साहित्यकार महिलाओं को रोहतक में सम्मानित किया था। इस साहित्यिक समारोह में भी ६ साहित्यकारों को मुख्य सम्मान, ७ को विशेष सम्मान, ४ को प्रज्ञाश्री श्रेष्ठ अनुवादक सम्मान, ३३ को प्रज्ञा साहित्य सर्जन सम्मान और १६ को प्रज्ञा साहित्य सेवी सम्मान दिया गया। १० साहित्यिक संस्थाओं को भी प्रज्ञा वैश्विक साहित्य गौरव सम्मान से नवाजा गया। खास बात यह रही कि प्रज्ञा साहित्यसेवी सम्मान रोहतक के दिवंगत प्रतिष्ठित साहित्यकारों की स्मृति में दिए गए। अपने सम्मान पर डॉ. गर्ग ने डॉ. मधुकांत और संस्था के संस्थापक जय भगवान सिंगला का दिल से आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply