डॉ. श्राबनी चक्रवर्ती
बिलासपुर (छतीसगढ़)
*************************************************
मेरी असली प्रेरणा…
‘पापा’,
एक शब्द नहीं
एक रिश्ता नहीं,
आरंभ से अंत तक
परिवार की ताकत है।
‘पापा’,
सिर्फ गुस्सा नहीं
सिर्फ सख्त नहीं,
गुणों की खान है
परिवार की शान है।
‘पापा’,
ऊपर से गरम, अंदर से नरम
पढ़ाई के समय कड़ाई,
थोड़ी कुश्ती या लड़ाई
डिनर पर खुलकर मौज-मस्ती।
‘पापा’,
समाज सेवा में समर्पित
सबको करते खुशियाँ अर्पित,
बच्चों के वो असली हीरो
जी-जान एक कर दे उनके खातिर।
‘पापा’,
कर्मठ डॉक्टर, सबके आदर्श
बच्चे, जवान,बुजुर्ग लेते उनसे परामर्श,
हरफनमौला, गीत संगीत में अव्वल
क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन खिलाड़ी।
‘पापा’,
का प्यारा भाई मेरा
दोनों बहनें उनकी गुड़िया रानी।
हमारे जीवन के स्तंभ ही नहीं,
उनकी हर एक सांस से जुड़ी खुशियाँ हमारी॥