अयोध्या (उप्र)।
श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था (अयोध्याधाम) के तत्वावधान में ‘विश्व हिंदी दिवस’ के अवसर पर अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ देशभर के कवियों को सशक्त साहित्यिक मंच देना रहा।
इसकी अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कवि अशोक गोयल ‘चक्रवर्ती’ ने की। बीना गोयल और राम अवतार शर्मा ‘राम’ विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। सरस्वती वंदना का सस्वर पाठ भी ‘राम’ द्वारा किया गया। इस साहित्यिक संध्या को देश के विभिन्न प्रांतों से आए कवि-कवयित्रियों ने प्रभावशाली रचनाओं से स्मरणीय बना दिया। काव्य-पाठ करने वालों में वृंदा ‘वाणी’, लालाराम ब्रजवासी, नीतू नागर ‘अम्बर’, प्रशांत सोऊ, प्रा. मनीषा नाड़गौडा, आदि शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान हिंदी भाषा की समृद्धि, उसकी वैश्विक स्वीकार्यता और निरंतर सेवा के संकल्प को दोहराया गया।
संस्था की ओर से सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।