भोपाल (मप्र)।
साहित्य, कला और खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रचनाकारों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए शांति-गया स्मृति साहित्य, कला एवं खेल संवर्धन समिति ने अपने पाँचवें शांति-गया स्मृति सम्मान की घोषणा की है।
समिति के संयोजक अरूण अर्णव खरे ने बताया कि इस वर्ष बड़ी संख्या में प्राप्त प्रविष्टियों ने यह साबित कर दिया है कि इन तीनों क्षेत्रों में आज भी नई ऊर्जा और रचनात्मकता भरी हुई है। गहन मूल्यांकन के बाद समिति ने चयनित नामों की घोषणा की है। साहित्य विधा के अंतर्गत शांति-गया स्मृति शिखर सम्मान प्रख्यात साहित्यकार डॉ. अखिलेश पलारिया (राजस्थान), नैली राजेश सिंह स्मृति कहानी सम्मान सुषमा मुनींद्र, अजय सिंह राणा (विशेष सम्मान), नैली राजेश सिंह स्मृति कविता सम्मान आशीष दशोत्तर (रतलाम), अनूप श्रीवास्तव स्मृति व्यंग्य सम्मान प्रभाशंकर उपाध्याय व अजय अनुरागी तथा सुनील सक्सेना (विशेष सम्मान) को दिया जाएगा।
इसी तरह कला विधा के तहत छायांकन में दिनेश मवार तथा दुर्गा उन्हाले तथा खेल विधा में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खांडेकर, खेल समीक्षक आत्माराम भाटी का सम्मान किया जाएगा।