भोपाल (मप्र)।
साहित्य अकादमी (मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद्, मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग) द्वारा स्थापित अखिल भारतीय महादेवी वर्मा पुरस्कार वर्ष २०१७ दिल्ली निवासी संजय सिन्हा को उनकी कृति ‘शुक्रिया’ के लिए दिया गया है। अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे ने बताया कि, इस सम्मान के अंतर्गत १ लाख रुपए की राशि अकादमी द्वारा प्रदाय की गई है। यह राशि प्रत्यक्ष कर (संशोधन) अधिनियम के अंतर्गत कुल आय का हिस्सा नहीं है।