कुल पृष्ठ दर्शन : 8

‘सफ़ह पर आवाज़’ हेतु अकादमी द्वारा विनय उपाध्याय सम्मानित

भोपाल (मप्र)।

प्रख्यात कला समीक्षक, पत्रकार और उदघोषक विनय उपाध्याय को मध्यप्रदेश शासन की साहित्य अकादमी के प्रतिष्ठित बालकृष्ण शर्मा नवीन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह अलंकरण अंतरराष्ट्रीय उद्घोषक और लेखक पद्मश्री सुशील दोषी, संचालक एन.पी. नामदेव और अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे ने उनकी बहुचर्चित पुस्तक ‘सफ़ह पर आवाज़’ के लिए दिया। इसके तहत सम्मान निधि, प्रशस्ति-पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। विदित हो कि श्री उपाध्याय द्वारा लिखित-संपादित २४ दर्जन से अधिक पुस्तकें तथा ग्रंथ प्रकाशित और पुरस्कृत हैं।