इंदौर (मप्र)।
संस्था नई कलम ने अंतर्राष्ट्रीय रंगोली कलाकार प्राची शर्मा (सबसे ऊँचाई पर स्थित शिव मंदिर तुंगनाथ के प्रांगण में रंगोली बनाकर विश्व कीर्तिमान) को ‘कलावंत सम्मान’ दिया। संस्था द्वारा इस सम्मान समारोह में सरस काव्य गोष्ठी भी कराई गई, जिसमें नगर के अनेक कवियों ने उत्कृष्ट प्रस्तुति दी।
संस्था की ओर से कवि विनोद ‘विनम्र’ ने बताया कि संस्था द्वारा सुश्री शर्मा को शॉल-स्मृति चिन्ह देने के साथ ही कवि जितेन्द्र राज की पुत्री ऐश्वर्या दास का शैक्षणिक उपलब्धियाँ हेतु एवं बालकवि विराज सोलंकी का तैराकी स्पर्धा में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण व रजत पदक प्राप्त करने हेतु सम्मान किया गया।
गोष्ठी में विराज सोलंकी, श्रुति मुखिया, प्रेम सागर, जितेन्द्र जुगनु, राखी जैन, मनीषा व्यास व विनोद ‘विनम्र’ ने काव्यपाठ किया। यह वरिष्ठ गज़लकार बालकराम शाद की अध्यक्षता तथा वरिष्ठ कवि हेमंत व्यास व कवियत्री कीर्ति मेहता ‘कोमल’ के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
संचालन कवि जितेन्द्र राज ने किया। आभार ऐश्वर्या दास ने व्यक्त किया।