कुल पृष्ठ दर्शन : 1

साहित्य महारथी शांति अग्रवाल बाल साहित्य पुरस्कार परिणाम जारी

दिल्ली।

अत्यंत प्रसन्नता है कि ‘साहित्य महारथी शांति अग्रवाल बाल साहित्य पुरस्कार २०२६’ के लिए पुस्तक का चयन हो गया है l हर्ष है कि इस वर्ष के लिए डॉ. शील कौशिक की पुस्तक ‘बौने का राग’ को पुरस्कार के लिए चुना गया है।
       जानकारी देते हुए डॉ. पूनम अग्रवाल ने बताया कि श्रीमती शांति अग्रवाल की ज्येष्ठ पुत्री डॉ. रंजना अग्रवाल ने इस वर्ष काव्य विधा में अतिरिक्त पुरस्कार देने का निर्णय लिया है, जो डॉ. रामेश्वर प्रसाद सारस्वत की पुस्तक ‘बिल्ली बोली म्याऊँ’ एवं डॉ. रोचिका शर्मा की पुस्तक ‘चिड़िया पिकनिक करने आयीं’ को संयुक्त रूप से दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि २९ नवंबर को दिल्ली में एक आयोजन में यह पुरस्कार दिए जाएँगे।