कुल पृष्ठ दर्शन : 1

हमारा अधिकार – संविधान

कुमारी ऋतंभरा
मुजफ्फरपुर (बिहार)
************************************

भारत के हम वासी हैं,
कहना बड़ा प्यारा लगता है 
मध्य कद श्यामला रंग,
सबको बड़ा अच्छा लगता था।

आँखों पर चश्मा था,
किताबों से था जिसे प्यार
माँ का वो लाड़ला था,
जिसका नाम था भीमराव
सबको बड़ा प्यारा लगता था।

संविधान का किया निर्माण,
जिससे मिला हम सबको
समानता और स्वतंत्रता का अधिकार,
कक्षा से बाहर खड़े होकर पढ़ाई की जिसने
आज उसी के संविधान से मिलता है,
शोषण के विरुद्ध लड़ने का अधिकार।

माँ का था वो लाड़ला,
पिता का थे गुरूर
सबको सिखा गए,
धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार।

परिस्थिति से जिसने किया संघर्ष,
संविधान से मिला हम सबको
संवैधानिक उपचारों का अधिकार,
संविधान सबको बड़ा अच्छा लगता है।

शोषण हो या अत्याचार,
कोई करे प्रहार, दे मानसिक पीड़ा
तो संविधान से मिलता है,
कानून का सहारा और दंड का प्रहार।

खत्म करो ये अत्याचार,
महिलाओं पर न करो कोई शोषण।
नहीं तो संवैधानिक कानून देगा,
जय संविधान, तुमको सजा भरपूर॥