Total Views :120

You are currently viewing हिंदी भाषा में उन्नति के असीम अवसर

हिंदी भाषा में उन्नति के असीम अवसर

इंदौर (मप्र)।

भाषा में असीम संभावनाएँ होती हैं। हिंदी भाषा में उन्नति के असीम अवसर हैं। धीरे-धीरे चलोगे तो सफलता जरूर मिलेगी।
माता जीजाबाई शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा ‘विश्व हिंदी दिवस’ के आयोजन में यह बात हिंदी अध्ययन मंडल (देअविवि) की अध्यक्ष डॉ. वंदना चराटे ने मुख्य वक्ता के रूप में कही। इस अवसर पर शिक्षाविद डॉ. पुष्पेंद्र दुबे ने कहा कि सोशल मीडिया पर हिंदी भाषा का अत्यधिक प्रयोग हो रहा है। वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार मुकेश तिवारी ने कहा कि, सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य का निर्धारण करना आवश्यक है। स्वागत भाषण विभागाध्यक्ष डॉ. वंदना अग्निहोत्री ने दिया। अतिथि परिचय डॉ. शबनम खान एवं डॉ. पिंकी कोठारी ने दिया। संचालन डॉ. गंगाराम डुडवे ने किया। आभार डॉ. प्रतिभा सोलंकी ने माना।

Leave a Reply