विजयपुर (कर्नाटक)।
बी.एल.डी. ई.एसोसिएशन श्रीमती बंगारम्म सज्जन कला, वाणिज्य और विज्ञान महिला कॉलेज, विजयपुर (संबद्ध-कर्नाटक राज्य अक्कमहादेवी महिला विवि, विजयपुर) द्वारा १५ नवम्बर को अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित किया जाएगा।
‘वैश्विक संदर्भ में हिंदी साहित्य और विविध आयाम’ विषय पर इस अंतरराष्ट्रीय ई-संगोष्ठी (हाइब्रिड मोड) में सभी आमंत्रित हैं।
डॉ. सुनीलकुमार यादव के अनुसार पंजीकरण लिंक (https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSd8cKl9ao013WeVV8wkk0C1h-w2i2kYxM_WbDeC3swvlB6qVg/viewform?usp=header) एवं व्हाट्सएप समूह की लिंक (https://chat.whatsapp.com/B6cLhPp9t4dB31IOjK9ykh?s=sh&p=a&iam=2) से इसमें सहभागिता होगी। यह शाम बजे से प्रारम्भ होगी, जिसमें उपविषय- हिंदी साहित्य के विविध एवं नए आयाम, हिंदी भाषा का भविष्य और अस्मिता एवं अनुवाद, रोजगार और वैश्विक बाजार आदि हैं। ऐसे ही डिजिटल हिंदी से संबंधित उपविषय-कृत्रिम मेधा और हिंदी भाषा का भविष्य, डिजिटल युग में हिंदी पत्रकारिता का बदलता स्वरूप एवं सोशल मीडिया और हिंदी भाषा का वैश्विक प्रसार आदि हैं। शोध-पत्र हिंदी में मंगल (यूनिकोड) में ही भेजना अनिवार्य है। शब्द सीमा २०००-२५०० है। पत्र भेजने की अंतिम तारीख १४ नवम्बर और माध्यम ई-मेल (ssyyvjp@gmail.com) है।