कुल पृष्ठ दर्शन : 18

You are currently viewing अंतरराष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच के पुरस्कार जारी

अंतरराष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच के पुरस्कार जारी

भोपाल (मप्र)।

अंतर्राष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच द्वारा २०२४ के पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। यह भोपाल में फरवरी में संस्था के राष्ट्रीय सम्मेलन में दिए जाएंगे।

मंच की संस्थापक अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष का माँ सुरतवन्ती वर्मा समाज सेवा पुरस्कार भोपाल निवासी विजयकांत वर्मा को, राधा अवधेश स्मृति कथा सम्मान जोधपुर निवासी प्रगति गुप्ता के कथा संग्रह ‘कुछ यूँ हुआ उस रात’ को और पुष्पा विश्वनाथ मेहता स्मृति कथा सम्मान रांची निवासी अनीता रश्मि के कथा संग्रह ‘हवा का झोंका थी वह’ को दिया जाएगा। ऐसे ही डॉ. शिव शरण द्विवेदी स्मृति काव्य शिरोमणि पुरस्कार पंचकुला निवासी नीरू मित्तल के काव्य संग्रह ‘शब्दों की परछाइयां को, पूजा स्मृति कविता सम्मान गाजियाबाद की डॉ. उपासना दीक्षित के काव्य संग्रह ‘मन तो सच्चा है जी’ को, उदार व्यंग्य पुरस्कार टीकमगढ़ निवासी रामस्वरूप दीक्षित के व्यंग्य संग्रह ‘टांग खींचने की कला’ को, नंदन- नंदिनी स्मृति पुरस्कार अहमदाबाद निवासी नीलम कुलश्रेष्ठ के उपन्यास ‘अवनी सूरज और वे’ को, ललिता-जयन्ती स्मृति पुरस्कार कोलकाता निवासी डॉ. पूनम आनंद के लघुकथा संग्रह ‘१२१ लघुकथाएं’ को, निशात स्मृति ग़ज़ल सम्मान मुंबई निवासी डॉ. जीनत एहसान कुरैशी के ग़ज़ल संग्रह ‘तेरी याद में’ को तथा डॉ. संजीव कुमार काव्य रत्न पुरस्कार दुबई निवासी डॉ. आरती लोकेश के कविता संग्रह ‘षड्गंधा’ को दिए जाएंगे। सभी साहित्यकारों को अध्यक्ष ने बधाई दी है।