कुल पृष्ठ दर्शन : 13

You are currently viewing अकादमी द्वारा २ वर्ष के पाण्डुलिपि अनुदान घोषित
Oplus_131072

अकादमी द्वारा २ वर्ष के पाण्डुलिपि अनुदान घोषित

भोपाल।

साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद्, (मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग, भोपाल) द्वारा कैलेण्डर वर्ष २०२२ एवं २०२३ हेतु प्रदेश के लेखक की प्रथम कृति के प्रकाशनार्थ श्रेष्ठ पाण्डुलिपियों की घोषणा कर दी गई है। इसमें प्रति पाण्डुलिपि २० हजार ₹ सहायता के अंतर्गत २ वर्ष की कुल ८० पाण्डुलिपियों का चयन किया गया है।

अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे ने बताया कि प्रदेश के लेखक की प्रथम कृति प्रकाशन योजना के अंतर्गत रविशंकर विलगैयां ‘रवि’, महेश कुमार पचौरी, नर्मदा प्रसाद, रास बिहारी शरण पाण्डेय, डॉ. रीता राज, प्रमोद कुमार शर्मा, हेमलता भारद्वाज, सुरेखा सरोदे, डॉ. मीनाक्षी दुबे, अमिता त्रिवेदी, प्रियंका मिश्र एवं दिनेश दवे आदि चयनित हुए हैं। इसी तरह जयश्री उपाध्याय, डॉ. दीपा व्यास, डॉ. अंशुल जैन, दर्शना जैन, अनिल ओझा, रेणु लेसी फ्रांसिस, सुरेन्द्र सिंह राजपूत, शशिकांत यादव एवं कमलेश बैस आदि की पांडुलिपि भी अनुदान के लिए स्वीकृत हुई हैं।