कुल पृष्ठ दर्शन : 27

You are currently viewing अकादमी द्वारा ३ साहित्यकार पुस्तकों हेतु सम्मानित

अकादमी द्वारा ३ साहित्यकार पुस्तकों हेतु सम्मानित

प्रयागराज (उप्र)।

अवध साहित्य अकादमी (प्रयागराज) द्वारा प्रेमचंद स्मृति साहित्य शिखर सम्मान-२०२४ का आयोजन किया गया। इसमें प्रो. डॉ. सुनील विक्रम सिंह को उनके उपन्यास ‘ताजमहल के आँसू’, साहित्यकार जया मोहन को कहानी संग्रह ‘भूली बिसरी कहानियाँ’ पर प्रेमचंद स्मृति साहित्य भारती सम्मान और चर्चित साहित्यकार डॉ. योगेंद्र कुमार मिश्रा ‘विश्वबंधु’ को कहानी संग्रह ‘शब्द संसार’ पर प्रेमचंद स्मृति साहित्य वैभव सम्मान से सम्मानित किया गय
हिन्दुस्तानी एकेडमी सभागार में आयोजित इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि आचार्य ओम नीरव (उप्र) और विशिष्ट अतिथि डॉ. शंभुनाथ त्रिपाठी, शीलधर मिश्र, (प्रयागराज) व कवि संगम त्रिपाठी (जबलपुर) रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार कुशलेन्द्र श्रीवास्तव (मप्र) ने की। समारोह में सम्मान-पत्र, अंगवस्त्र और प्रचुर साहित्य आदि देकर सबको अभिनंदित किया गया। समारोह का संचालन अकादमी के अध्यक्ष डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय ने किया।