दिल्ली।
हिन्दी अकादमी, दिल्ली (कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग, दिल्ली सरकार) द्वारा प्रकाशन सहयोग योजना २०२५-२६ के अंतर्गत दिल्ली के रचनाकारों से साहित्यिक, सामाजिक और राष्ट्रीय सन्दर्भ में उपयोगी पाण्डुलिपियाँ प्रकाशनार्थ आर्थिक सहयोग देने के लिए आमंत्रित हैं। यह पाण्डुलिपि अकादमी कार्यालय में जमा करानी होगी।
सचिव संजय कुमार गर्ग ने बताया कि हिन्दी भाषा और साहित्य सृजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उपर्युक्त योजना के अन्तर्गत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लेखक पाण्डुलिपि भेज सकते हैं। योजना अन्तर्गत शोध प्रबन्ध, रूपान्तरित, सम्पादित या संकलित पाण्डुलिपि स्वीकार्य नहीं होंगी, केवल सृजनात्मक लेखन के प्रकाशन हेतु सहयोग दिया जाएगा। परिवर्तित नियम अनुसार अब किसी भी आयु के रचनाकारों की पाण्डुलिपियों पर विचार किया जाएगा। नवोदितों की रचनाओं पर प्राथमिकता से विचार किया जाएगा। १ लेखक की केवल एक ही पाण्डुलिपि विचारणीय होगी। आवेदन-पत्र अकादमी की वेबसाइट (hindiacademy.del hi.gov.in) से भी प्राप्त किए जा सकते हैं।