कुल पृष्ठ दर्शन : 93

अकादमी पुरस्कारों के लिए पहली बार पुस्तकें आमंत्रित

नई दिल्ली।

साहित्य अकादमी द्वारा मान्यता प्रदत्त २४ भारतीय भाषाओं में प्रतिवर्ष दिए जाने वाले सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कारों के लिए चयन प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अकादमी ने पहली बार इन भाषाओं में वर्ष २०२५ के अपने मुख्य पुरस्कार के लिए पुस्तकों के चयन हेतु स्वयं लेखकों, प्रकाशकों एवं उनके शुभचिंतकों से पुस्तकें आमंत्रित की हैं। पुस्तकें जमा करने की अंतिम तारीख २८ फरवरी है।

अकादमी के सचिव के. श्रीनिवास राव ने बताया कि पुरस्कारों के लिए वर्ष २०१९ से २०२३ के बीच प्रकाशित पुस्तकों की १ प्रति आवेदन भरकर विचारार्थ भेजी जा सकती है। विस्तृत जानकारी www.sahitya-akad emi.go v.in पर है। अधिक जानकारी हेतु दूरभाष (+९१-११-२३३८७०६४) पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।