राँची (झारखंड)।
इस्पात क्लब मेकॉन कॉलोनी (राँची) में ‘कहानिका’ हिंदी पत्रिका (बोकारो) द्वारा अभा कवि सम्मेलन सह विद्या वाचस्पति मानद सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. कमल वॉर (भूतपूर्व विभागाध्यक्ष- हिंदी विभाग संत जेवियर्स कॉलेज रांची) व विशिष्ट अतिथि प्रतिभा प्रसाद कुमकुम, मनीषा सहाय रहे।
संयोजन और अध्यक्ष की भूमिका श्याम कुंवर भारती (प्रधान संपादक) ने निभाई। शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर माँ सरस्वती को पुष्पांजलि और माल्यार्पण से मुख्य अतिथि ने किया। आयोजन में काशी हिंदी विद्यापीठ के कुलसचिव इंद्रजीत तिवारी, पवन कुमार सिंह आदि द्वारा कवियों को विद्या वाचस्पति मानद सम्मान दिया गया। इसमें
मधुमिता साहा, सिम्मी वर्मा, मीनाक्षी प्रकाश और अनंत रांची आदि रहे। स्वागत भाषण मधुमिता साहा ने दिया। हिंदी साहित्यिक लेखन और काव्य पाठ वीडियो स्पर्धा हेतु मधुमिता साहा को प्रथम स्थान मिलने पर अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह और पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शिखा गोस्वामी और निहारिका मुंगीली को तृतीय स्थान मिला।
कवि सम्मेलन में मुख्य रूप से रेणुका झा, रंजना वर्मा और रिंकू बनर्जी आदि ने फगुवा गीतों की रसधार बहाई और तालियों की गड़गड़ाहट से समां बांध दिया।
मंच का संचालन मधुमिता साहा ने किया और धन्यवाद भी माना।