कुल पृष्ठ दर्शन : 2

काव्य-गोष्ठी में बरसे होली के रंग

दिल्ली।

‘अंतस्’ की ७९वीं मासिक आभासी काव्य-गोष्ठी का आयोजन श्रीमती वंदना कुँअर रायज़ादा की अध्यक्षता एवं संस्था की अध्यक्ष डॉ. पूनम माटिया के संचालन में किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश कुमार शर्मा एवं कृष्ण कुमार दुबे तथा विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण सिंह रहे।

इसका शुभारंभ सुनीता अग्रवाल द्वारा लोक गीत ‘रंग डारो न हम पर बार-बार, मोहे भर पिचकारी मार-मार’ से किता गया। तत्पश्चात श्रीमती सोनम यादव, श्रीमती पूनम सागर, डॉ. नीलम वर्मा, श्रीमती अंशु जैन आदि ने होली उत्सव के विभिन्न पक्षों को उजागर करते हुए काव्य-पाठ किया। संरक्षक नरेश माटिया ने सभी को धन्यवाद के साथ होली की शुभकामनाएँ दीं।