कुल पृष्ठ दर्शन : 3

अहमदाबाद में हुई अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संगोष्ठी

अहमदाबाद (गुजरात)।

हिन्दी साहित्य अकादमी (गांधी नगर) एवं साहित्य सेतु अकादमी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का स्तरीय आयोजन हुआ। इसमें अमेरिका से डॉ. सुषमा मल्होत्रा, गुजरात तथा भारत भर से १८ विवि के विद्वान, शोधार्थी और बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।
ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष विजय तिवारी के संयोजन में हुई इस संगोष्ठी में अमेरिका की संस्था निर्मल रौशन साहित्यिक मंच के द्वारा विजय तिवारी को ‘साहित्य रत्न, कृष्णपाल सिंह भदौरिया एवं डॉ. धीरज वणकर को साहित्य

मनीषी शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया। ट्रस्ट द्वारा सुषमा मल्होत्रा को साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया।