कुल पृष्ठ दर्शन : 28

‘अहिसास’ परिवार द्वारा पुरस्कार सूची जारी

अमरावती (महाराष्ट्र)।

अखिल हिंदी साहित्य सभा (अहिसास) परिवार की ओर से पुरस्कार सूची (वार्षिक सम्मान समारोह २०२५) जारी कर दी गई है। सबसे शीर्ष का स्व. माणिक वर्मा स्मृति पुरस्कार समग्र साहित्य योगदान के लिए डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय (११ हजार ₹, प्रयागराज) को दिया जाएगा।

चयन समिति अध्यक्ष डॉ. संजय खड़से ने बताया कि स्व. रघुनाथ प्रसाद जाजोदिया स्मृति पुरस्कार अनुवाद के लिए ममता अहार (५ हजार ₹) को ‘वासवदत्ता’ पुस्तक पर, स्व. लाजवन्ती स्मृति उपन्यास विधा पुरस्कार जगत शर्मा को ‘लव और जिहाद’ पर, जयशंकर प्रसाद कविता विधा पुरस्कार डॉ.विश्वम्भर शुक्ल को (‘बहते जल पर जल लिख डाला’-गीत संग्रह) एवं संत शिरोमणि कबीर स्मृति बाल साहित्य पुरस्कार कन्हैया साहू ‘अमित’ (बालगीत संग्रह) को दिया गया है। ऐसे ही मुंशी प्रेमचंद स्मृति कथा साहित्य (स्व. परमेश्वर दयाल शर्मा स्मृति में) पुरस्कार श्रद्धा निगम (संस्मरण) को, नामवरसिंह स्मृति आलोचना विधा पुरस्कार (स्व. शामलाल सैनी स्मृति में) डॉ. श्यामसुंदर पांडेय को, महादेवी वर्मा स्मृति पुरस्कार (स्व. शशिसुमन स्मृति में) डॉ. अनिला सिंह चाडक (ग़ज़ल संग्रह) को तथा डॉ. नगेंद्र स्मृति पुरस्कार समीक्षा हेतु पूना वासी डॉ. मोहम्मद शाकिर शेख (५ हजार ₹) को दिया गया है। परिवार की ओर से सभी विजेताओं का हार्दिक अभिनंदन करते हुए बधाई दी गई है।