कुल पृष्ठ दर्शन : 4

आचार्य जगदीश चंद्र मिश्र लघुकथा सम्मान-पुरस्कार घोषित

अहमद नगर (महाराष्ट्र)।

आचार्य जगदीश चंद्र मिश्र लघुकथा सम्मान-पुरस्कार घोषित कर दिए गए हैं। यह सम्मान ३ वर्ग में हैं, जिनकी सूचना सम्मानित मूर्ति को दी जा रही है।

स्पर्धा संयोजक प्रो.ऋचा शर्मा के अनुसार प्रसिद्ध वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. देवेंद्र दीपक को आचार्य जगदीश चंद्र मिश्र लघुकथा सम्मान समिति की ओर से वर्ष २०२५ का ‘डॉ. राजकुमार शर्मा स्मृति सम्मान’ देने का निर्णय किया गया है। डॉ. दीपक को साहित्य की विविध विधाओं में अतुलनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। ऐसे ही वरिष्ठ लघुकथाकार बलराम अग्रवाल को समिति की ओर से वर्ष २०२५ का ‘वीरेंद्र कुमार शर्मा ‘मुखिया’ सम्मान’ इनके लघुकथा लेखन तथा आलोचना के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान के लिए दिया जा रहा है। ख्यातिप्राप्त कथाकार संतोष श्रीवास्तव को समिति की ओर से वर्ष २०२५ का ‘श्रीमती सरोज शर्मा स्मृति सम्मान’ देने का निर्णय किया गया है। यह संतोष श्रीवास्तव को उनके बहुमूल्य साहित्यिक तथा सामाजिक योगदान हेतु दिया जा रहा है।