कुल पृष्ठ दर्शन : 8

उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान ने मांगी प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टि

लखनऊ (उप्र)।

उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान (लखनऊ) ने कहानी, कविता एवं निबंध प्रतियोगिता के लिए युवा रचनाकारों (१८-३० वर्ष) को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रविष्टियाँ आमंत्रित की हैं। प्रविष्टि भेजने की अंतिम तारीख १ सितम्बर २०२५ है।
निदेशक जितेन्द्र कुमार ने बताया, कि प्रविष्टि ३ प्रतियों में कम्प्यूटर टाइप ए४ आकार में भेजनी होगी। कहानी अधिकतम २५०० व कविता ५०० शब्द (एक ओर टंकित) में भेजना है। निबन्ध ‘भारतीय संस्कृति और कुम्भ’ विषय पर केन्द्रित एवं कहानी-कविता भारतीय सामाजिक-सांस्कृतिक मूल्यों पर केन्द्रित होनी चाहिए। कहानी-कविता-निबन्ध पर शीर्षक के अतिरिक्त लेखक का नाम व पता अंकित नहीं होना चाहिए। यह अलग पृष्ठ पर शीर्षक के साथ प्रतिभागी नाम, पता, दूरभाष संख्या सहित हाईस्कूल प्रमाण-पत्र की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है।
इन्होंने बताया कि प्रविष्टियाँ उल्लेखित पते (निदेशक, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, राजर्षि पुरुषोत्तमदास टण्डन हिन्दी भवन, ६-महात्मा गांधी मार्ग, हजरतगंज, लखनऊ-२२६००१) पर भेजी जाएगी। प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के युवा रचनाकारों के लिए है। इसमें

प्रथम पुरस्कार ७ हजार ₹, द्वितीय ५ हजार ₹, तृतीय ४ हजार ₹ और सांत्वना पुरस्कार (२) २ हजार ₹ है।