कुल पृष्ठ दर्शन :

कलमजीवियों को किया सम्मानित

पटना (बिहार)।

सामाजिक सांस्कृतिक संस्था चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान के ५२वें समारोह के अवसर पर भगवान चित्रगुप्त पूजनोत्सव की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक संध्या सह सम्मान समारोह का आयोजन पटना स्थित गिरिराज उत्सव पैलेस में किया गया। उद्घाटन पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. रविशंकर प्रसाद ने किया। अध्यक्षता चिकित्सक डॉ. गोपाल प्रसाद सिन्हा ने की। इसमें ५१ कलमजीवियों को सम्मानित किया गया।
स्वागत भाषण संस्था के अध्यक्ष गणेश प्रसाद सिन्हा ने दिया। इस अवसर पर ‘कलमजीवी’ पत्रिका के अंक का लोकार्पण करते हुए ५१ कलमकारों को नामित सम्मानों से शॉल, प्रतीक चिह्न, प्रमाण पत्र और पौधा देकर सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. किरण शरण, डॉ. आरती कुमारी, संजय कुमार और, श्रीमती शालिनी सिन्हा आदि नाम रहे। इससे पूर्व रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि कलमजीवी समाज ने ही समाज एवं राष्ट्र को एक नई और रचनात्मक दिशा दी है।
न्यायमूर्ति हेमंत कुमार श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति अमरेश कुमार लाल, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद व महापौर श्रीमती सीता साहू ने भी विचार व्यक्त किए।

संचालन कमलनयन श्रीवास्तव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन राजेश वल्लभ ने दिया।