जबलपुर (मप्र)।
संस्कारधानी के वरिष्ठ कवि-साहित्कार पं. निरंजन द्विवेदी ‘वत्स’ का ७५ वां जन्मदिन (अमृत महोत्सव) धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि आचार्य डॉ. हरिशंकर दुबे रहे। अध्यक्षता शिवकुमार पटेल ने की।
आयोजन के सारस्वत अतिथि कुलदीप सिंह सिसोदिया, नलिन कांत वाजपेयी और संजय चौधरी रहे। विशिष्ट अतिथि श्रीमती अर्चना सिसोदिया, श्रीमती सोनिया रंजित सिंह, श्रीमती भापकर, श्रीमती मोनिका सिंह आदि रहे। मंगल भाव राजेश पाठक ‘प्रवीण’ ने अभिव्यक्त किए।
शुभारंभ सीता-राम के पूजन अर्चन से प्रारंभ हुआ। सरस्वती वंदना कवयित्री वंदना सोनी ‘विनम्र’ ने किया। अखिलेश खरे अखिल व सुनील तोमर के संचालन में उपस्थित कवि-कवयित्री जयप्रकाश श्रीवास्तव, दीपक तिवारी ‘दीपक’, डॉ. प्रशांत मिश्रा, मदन श्रीवास्तव, कृष्णा राजपूत और कवि संगम त्रिपाठी आदि ने काव्य पाठ किया।
कवि संगम त्रिपाठी व निखिल द्विवेदी के निर्देशन में आयोजित इस अमृत महोत्सव में जबलपुर की साहित्यिक-सामाजिक संस्थाएं पाठक मंच अमरतलाल, तुलसी साहित्य समिति, पाथेय, सशक्त हस्ताक्षर, सनाढ्य संगम आदि की उपस्थिति में जन्मदिन मनाया गया। आभार ‘दीपक’ ने अभिव्यक्त किया।