खरगोन (मप्र)।
पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ एवं कवि अटल बिहारी का जन्म शताब्दी वर्ष भारतीय जनता पार्टी ने सप्ताह पर्व के रुप में ‘मनाया। इसके अंतर्गत जैतापुर स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में जिलाध्यक्ष श्रीमती नंदा ब्राह्मणे के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय कवि शंभूसिंह मनहर के संयोजन में काव्यांजलि का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अतिथि पूर्व विधायक बाबूलाल महाजन, उपाध्यक्ष श्रीमती प्रभा राठौर ने कवियों का सम्मान कर शॉल-श्रीफल भेंट किया। कार्यक्रम संयोजक मनहर ने ‘एक अटल क्या चले गए हैं, जग सूना-सूना लगता है…’ पंक्ति सुनाकर अटल जी का देश को दिया योगदान एवं उनकी कमी का वर्णन किया। कवि सम्मेलन में मोहन परमार, राकेश यादव, अजय मंडलोई सहित अतिथियों ने माँ सरस्वती एवं स्व. वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया। कवियों ने अपनी रचनाओं से अटल जी के बहुआयामी व्यक्तित्व और भूमिका को रेखांकित किया।
संचालन राकेश यादव ने किया। आभार श्री मौर्य ने माना।