कुल पृष्ठ दर्शन : 2

hindi-bhashaa

काव्य गोष्ठी में बटोरी कवियों ने अपार तालियाँ

जबलपुर (मप्र)।

संस्कारधानी की गतिशील संस्था सशक्त हस्ताक्षर की ३८वीं काव्य गोष्ठी श्री जानकी रमण महाविद्यालय सानंद हुई। मुख्य अतिथि प्रसिद्ध शायर सोहन परोहा सलिल रहे।
संस्थापक गणेश श्रीवास्तव ने अपनी वाणी से अतिथियों, कवियों व कवयित्रियों का अभिनंदन किया। सरस्वती वंदना भेड़ाघाट से आए कवि कुंजीलाल चक्रवर्ती ने प्रस्तुत की। अध्यक्षता आचार्य डॉ. हरिशंकर दुबे ने की। विशिष्ट अतिथि डॉ. अभिजात कृष्ण त्रिपाठी (प्राचार्य), देवेन्द्र श्रीवास्तव, सारस्वत अतिथि राजेश पाठक और संध्या जैन रहे।
इस अवसर पर श्री सलिल और देवेन्द्र श्रीवास्तव को साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु सशक्त साहित्य सेवा सम्मान, गोपाल प्रसाद रैकवार को सशक्त सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ. त्रिपाठी व सहेन्द्र श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में श्री चक्रवर्ती, पं. दीनदयाल तिवारी, संदीप खरे व अखिलेश खरे आदि ने उत्कृष्ट रचनाएँ प्रस्तुत कर मन मोह लिया। अरविंद मोहन नायक, जी.एल.जैन व संजय पाण्डेय को सबने खूब सराहा। अतिथियों ने गोष्ठी को चरमानंद पर पहुंचाया।

संचालन गणेश श्रीवास्तव ने किया। आभार महासचिव गुलजारी लाल जैन ने माना।